सहारनपुर, अप्रैल 2 -- नानौता। बलकटी से हमला कर छोटे भाई और उसकी पत्नी को घायल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बलकटी बरामद की। क्षेत्र के गांव गुडंब निवासी डिम्पल पुत्र ऋषिपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व आरोपी ने उसकी पत्नी पर जान से मारने की नीयत से बलकटी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी दीपक पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम गुडंब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बलकटी भी बरामद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...