कानपुर, मई 12 -- रूरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एक हत्या के मुकदमें में गवाह की बहन को फांसी लगाकर जान से मारने के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रूरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की रहने वाली अनीता पत्नी राजेश कुमार ने बीती 20 मार्च को थाने में तहरीर देकर गांव के रहने वाले शिवम उर्फ शुभम और उसके चाचा दिनेश, अनिल पर उसकी पुत्री आरती को फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया कि उसकी पुत्री आरती उसकी बड़ी पुत्री वंदना की हत्या के मामले में गवाह थी। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में ममेरे भाई ने इंटर्न छात्रा की जान ली, बेड में छिपाई लाश; क्या वजह? इसी के चलते उक्त ने उसकी पुत्री आरती को फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किय...