गंगापार, मई 12 -- घूरपुर हिन्दुस्तान संवाद घूरपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में दो दिन पूर्व निमंत्रण से लौट रहे चिल्ली गांव निवासी दिलीप कुमार पटेल और उसके एक अन्य साथी को रोककर जानलेवा हमला किया गया था। मामले में पीड़ित के पिता की ओर से पांच नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने मंगलवार के दिन एक आरोपी को पकड़ कर जेल भेजा है।जानकारी देते हुए थाना प्रभारी घूरपूर दिनेश सिंह ने बताया कि 10 मई की रात चिल्ली गांव निवासी दिलीप कुमार पुत्र छोटेलाल को बाबूपुर गांव के सामने उमाशंकर पटेल निवासी ददरी चाका नैनी के साथ कई लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। पीड़ित के पिता की तहरीर पर उमाशंकर पटेल समेत कई लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धारा में केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं जिसमें मंगलवार को इ...