आरा, दिसम्बर 15 -- आरा, हि.सं.। टाउन थाने की पुलिस की ओर से हत्या के प्रयास के वांछित को गिरफ्तार किया गया है। वह उजियार टोला बिंद टोली निवासी सरोज कुमार है। नगर थाने की पुलिस के अनुसार इसी वर्ष तीन जून की सुबह कृष्णगढ़ थाने के रादासी सिंह के इंग्लिश गांव निवासी विजय कुमार सिंह थाना क्षेत्र के मारुति नगर में अपने नवनिर्मित मकान का काम करवा रहे थे। तभी सरोज कुमार सहित कई लोग वहां पहुंचे और वहां पर रखे सरिया को जबरन उठाकर ले जाने लगे। उन्होंने विरोध किया, तो उन लोगों द्वारा उन्हें और उनके पुत्र मुकेश कुमार सिंह को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया था। उस मामले में विजय कुमार सिंह द्वारा सरोज कुमार सहित आठ नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसी समय से आरोपित फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...