आरा, दिसम्बर 12 -- कोईलवर, एक संवाददाता। गीधा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में बनाये गये अभियुक्त सोनघट्टा गांव निवासी सुभाष यादव को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध थाने में कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। गीधा थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि पुलिस को उसे अपने घर आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद विशेष टीम ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उधर, शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने कायमनगर निवासी विकास कुमार...