हजारीबाग, जून 9 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि मारपीट गाली गलौज और हत्या के प्रयास करने के आरोप में कटकमसांडी पुलिस बिनोद यादव पिता प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । यह जानकारी कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने दी । उन्होंने बताया कि आराभुसाई गांव मारपीट की घटना घटी । जिसमें थाना कांड संख्या 56/2026 के तहत केस दर्ज किया गया । इस मामले में अंकित कांड के प्राथमिकी अभियुक्त विनोद यादव 45 वर्ष पिता प्रकाश यादव, ग्राम आराभुसाई, थाना कटकमसांडी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...