मथुरा, अप्रैल 22 -- थाना बरसाना पुलिस ने हत्या का प्रयास व बलवा करने के 4 वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं। बरसाना थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि 13 अप्रैल को गांव रहेडा में दो पक्षो के बीच रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के लोगो द्वाराआपस में गाली गलौज करते हुए लाठी, डंडा और सरिया आदि से एक-दूसरे पर हमला कर दिया, वहीं कुछ लोगों ने छतों से एक-दूसरे पर जान से मारने की नियत से अवैध हथियारों से फायरिग भी की। इस सम्बन्ध में थाना बरसाना पर विभिन्न धाराओं एवं 7 सीएलए एक्ट में मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया। यह भी पढ़ें- हुमायूंपुर मारपीट-फायरिंग मामले में सात नामजद 13 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज बुधवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम सांखी मंदिर से अभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.