प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 23 -- अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा पुलिस ने हत्या के प्रयास और फायरिंग के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त को थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलियानी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 11 दिसंबर 2025 को ग्राम पूरेधनी निवासी वादी के भाई को आरोपियों ने फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आसपुर देवसरा थाने में छह नामजद और दो अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पूर्व में इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। थाना प्रभारी विजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशीष पटेरिया एवं कांस्टेबल कैलाश ने आरोपी हरीश्चंद्र तिवारी, निवासी ग्राम रमगढ़ा, थाना आसपुर देवसरा को तेलियानी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार...