हत्या के दो वर्ष पुराने मामले में आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, अप्रैल 11 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। धौज थाना पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला दो वर्ष पुराना है। युवक की उधार दिए गए पांच सौ रुपये मांगने पर उसके भाइयों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुंदन के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, आलमपुर निवासी कुशलवती पत्नी मुकेश कुमार ने धौज थाना पुलिस को बताया था कि वह करीब छह माह से अपने पति से अलग मानेसर में किराये का कमरा लेकर रह रही थी। 26 मई 2024 की रात करीब 10:00 उसे पता चला कि कुंदन और दिनेश उसके पति मुकेश के साथ मारपीट कर रहे हैं। जब वह अगले दिन आई तो मुकेश की तबीयत खराब थी। उसे गुरुग्राम स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान मुकेश की मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपी दिनेश अभी भी फरार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.