गंगापार, जून 3 -- बरौत, हिन्दुस्तान संवाद। हंडिया थाना क्षेत्र के पूरे मथुरादास गांव निवासी एक युवक की मौत के तीन सप्ताह बीत जाने के बावजूद दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।थाना क्षेत्र के पूरे मथुरादास गांव निवासी विमल कुमार भारती पुत्र स्वर्गीय संतलाल भारती ने 10 मई को हंडिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनका भाई कमल कुमार 7 मई को कागापुर गांव में एक बारात में शामिल होने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बारात में आए भागीपुर, थाना सराय इनायत निवासी विकास, कुमार भारती और पंकज कुमार पुत्रगण धनीराम ने एक राय होकर कमल कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट की तथा अश्लील गालियां दीं। विरोध करने पर आ...