नवादा, अगस्त 22 -- हत्या के जुर्म में अदालत ने चार लोगों को सश्रम आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। सजा पाने वालों में पिता एवं उसके दो पुत्र भी शामिल हैं। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय उमेश कुमार ने शुक्रवार को नगर के गोंदापुर निवासी अनिल चौधरी, विक्की चौधरी, अविनाश चौधरी व पवन कुमार को सजा सुनाई। सजायाफ्ता विक्की चौधरी व अविनाश चौधरी के पिता अनिल चौधरी है। मामला नगर थाना कांड संख्या-1770/23 से जुड़ा है। अपर लोक अभियोजक मो. मिसवाह रषुल ने अभियोजन पक्ष रखा। जानकारी के अनुसार 12 नवंबर 23 की रात अनिल चौधरी अपने घर में जुआ खेलवा रहा था। जुआ खेलने के क्रम में काफी गाली-गलौज व शोरगुल हो रहा था। इस कारण पड़ोसी कुलदीप चौधरी जुआ खेल का विरोध करने गया तो अनिल चौधरी व वहां रहे जुआरियों ने कुलदीप चौधरी के साथ काफी ब...