हत्या के खुलासे में हो रही देरी को लेकर वैश्य समाज में भारी रोष
सहारनपुर, जून 4 -- सहारनपुर। अंबहेटा में दिनदिहाड़े सनसनीखेज हत्या के खुलासे में हो रही देरी को लेकर वैश्य समाज में भारी रोष व्याप्त है। बुधवार को युवा वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति की बैठक पार्षद संजय गर्ग के कार्यालय पर आयोजित हुई, जिसमें पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई गई और पांच दिन में खुलासा नहीं होने पर आंदोलन व सहारनपुर बंद की चेतावनी दी गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि घटना को दो दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस कोई ठोस खुलासा नहीं कर सकी है। इससे समाज में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वैश्य समाज उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा। यह भी पढ़ें- पश्चिम व्यापारी एकता व्यापार मंडल ने पूनम हत्याकांड के खुलासे की मांग की बैठक के बाद वैश्य समाज का एक प्रतिनिधिमंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.