दुमका, मई 17 -- दुमका, प्रतिनिधि।महाराष्ट्र की पुलिस हत्या के आरोप में फरार आरोपी की तालाश करते हुए दुमका पहुंची और नगर थाना की पुलिस के सहयोग से मोरटंगा के केवटपाड़ा से गिरफ्तार कर दुमका के न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय से ट्रांजित रिमांड पर पुलिस आरोपी 28 वर्षीय बमबम राय को मुम्बई लेकर चली गई। बताया जाता है कि आरोपी गोड्डा जिला के पथरगामा के मसूदनपुर गांव का निवासी है और वह मुम्बई में रहा करता था। उसने मुम्बई में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद वह फरार हो गया था। यह भी पढ़ें- हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार पुलिस आरोपी की तलाश करते हुए पहले घर पहुंची,पर वह वहां पर नहीं था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से उसके लोकेशन का पता किया और महाराष्ट्र की पुलिस दुमका आ पह...