अलीगढ़, मई 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर गुरुवार देर शाम कार सवार लोगों ने सरेराह हत्या के इरादे से एक छात्र का तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया। उसे डराया-धमकाया और मारपीट की। पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए कार को ट्रेस करके छात्र को मुक्त कराया। मौके से मुख्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य लोग फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। आरोपियों ने जमीनी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया। विजयगढ़ थाना क्षेत्र के कुरहला निवासी पंकज पाल के अनुसार उनका चचेरा भाई अनुज कुमार गांधीपार्क क्षेत्र में विकास नगर गली नंबर तीन में हर्षित वार्ष्णेय के मकान में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहा है। अनुज के साथ दीपेश कुमार भी साथ रहकर कोचिंग करता है। गुरुवार रात करीब आठ बजे अनुज कमरे से सब्जी लेने के लिए जीटी ...