गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- मुरादनगर, संवाददाता। मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की गोविंदपुरी कॉलोनी में हत्या के इरादे से कार से बाइक सवार युवक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मोदीनगर की मानवतापुरी कालोनी के अंश चिकारा के अनुसार वे अपनी बाइक से सोमवार रात को किसी काम से बाजार जा रहे थे। जब वह गोविंदपुरी में विवेकांनद चौक के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप में घायल हो गए। उनकी बाइक भी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि हत्या के इरादे से उसकी बाइक में टक्कर मारी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.