आरा, मार्च 31 -- अंगिआव, संवाद सूत्र। अजीमाबाद थाना क्षेत्र के सत्यारा टोला से दहेज हत्या के एक आरोपित को गिरफ्तार कर स्थानीय थाना पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपित स्थानीय गांव का ही मिथलेश बिंद है। बताते चलें कि करीब आठ माह पूर्व विवाहिता सावित्री देवी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पति, ससुर और अन्य परिजनों की ओर से उसके शव को जला दिया गया था। इस मामले में मृतक के मायके वालों की ओर से स्थानीय थाने में पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पूर्व में ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी । चौथे आरोपित चचेरे ससुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.