नोएडा, सितम्बर 20 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने दहेज के लिए पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति त्रिलोक यादव की दूसरी जमानत याचिका को निरस्त कर दिया है। एक साल पहले नोएडा क्षेत्र में घटना हुई थी। नोएडा के थाना सेक्टर-113 में वर्ष 2024 में हिमांशु यादव ने अपनी बहन पूजा यादव की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए अपने बहनोई पर मुकदमा दर्ज करवाया था। हिमांशु ने पुलिस को बताया था कि पूजा की शादी 9 जून 2022 को बिहार निवासी त्रिलोक यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी पति लगातार दहेज की अतिरिक्त मांग करता था। जिसके चलते वह अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपी ने 11 अगस्त 2024 को पत्नी को फंदा लगाकर मार दिया था। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.