बिहारशरीफ, मार्च 30 -- नूरसराय। थाना क्षेत्र के मेयार गांव निवासी हत्या के आरोपित निरंजन कुमार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व नीरज कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी थी। उसके दो दोस्तों निरंजन व शशि पासवान के खिलाफ प्राथमिकी करायी गयी थी। पुलिस की छापेमारी के डर से एक आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। दूसरे को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...