हत्या के आरोपी को घटनास्थल ले जाकर पुलिस ने पीटा
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- गुजरात के भावनगर शहर में एक बस स्टैंड पर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी को शनिवार को पुलिस ने उसी जगह पीटा, जहां उसे जांच के तहत क्राइम सीन को फिर से समझने के लिए ले जाया गया था। आरोपी की पहचान फैजल लखानी के रूप में हुई है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया। इसमें उसे रस्सियों से बंधा हुआ और डंडे से पीटे जाते हुए घसीटा जा रहा था। नीलम बाग पुलिस थाने के इंस्पेक्टर डी. पी. उनादकट ने कहा कि सबके सामने महिला पर लखानी के हिंसक हमले के क्लिप ने पुलिस की छवि को बुरी तरह खराब कर दिया, जिससे लोगों ने कहा कि उनका पुलिस बल से भरोसा उठ गया है। ऐसे गंभीर मामलों में अपराधियों को कड़ा संदेश देना जरूरी हो जाता है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस की जो 'बदनामी' हुई थी, उसे दूर करने के लिए यह पिटाई जरूरी थी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.