हत्या के आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- मीरानपुर कटरा। मारपीट में हुई हुलास नगरा गांव के युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को बंदी बना कर जेल भेजा है। तीन दिन पूर्व गांव हुलासनगरा में दिलीप पुत्र महेंद्र को गांव के छेदा लाल, तिलकराम, महेश और जितेन्द्र ने लाठी डंडे से मारा पीटा था। वजह दोनों पक्षों के बीच बाईक खड़ी करने को लेकर हुई मामूली कहासुनी थी जो तूल पकड़ गयी। लहूलुहान दिलीप को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। कल उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के पिता ने चार लोगों के विरुद्ध बेटे को लाठी डंडे से पीटकर घायल करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: मारपीट में घायल युवक की मौत शव के पीएम के बाद पुलिस ने मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी है। आज पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को बंदी बना लिया। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.