बिजनौर, जून 3 -- बिजनौर। तालाब में डुबोकर हत्या करने तथा नकदी लूटने के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और गवाहों व परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना नजीबाबाद क्षेत्र के गांव मथुरापुर मोर उर्फ बड़िया निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 25 मार्च 2026 को कोर्ट के आदेश पर बलकीर उर्फ सोनू पुत्र जसवीर तथा विवेक पुत्र तारा सिंह के खिलाफ उसके ताऊ गुरु चरण सिंह की हत्या एवं 50 हजार रुपये लूटने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- जान का खतरा बता एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठा परिवारघटना की विवेचना देवेंद्र सिंह के अनुसार मामले की विवेचना के द...