शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- शाहजहांपुर। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खिरनीबाग में धरना दिया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि किसान अपने गेहूं को कम दामों पर बेचने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। थाना मदनापुर क्षेत्र के ग्राम बन्धा में शोभित पाल की हत्या के मामले में नामजद सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग भी की गई। धरना देने वालों में रामबरन पाल, अंकित पाल, नरेंद्र पाठक, प्रमोद पाठक, रमेश चंद्र पाठक, राजेंद्र पाल, सत्येंद्र कुमार, हरपाल और रामवीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विभिन्न मांगों को लेकर वोटर्स पार्टी ने दिया ज्ञापन यह भी पढ़ें- लव जिहाद के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, डीएम को ज्ञापन यह भी पढ़ें- शुभम मर्डर में छह पर केस, एसआईटी कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.