मेरठ, मई 8 -- लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में युवक अमन की हत्या के आठ दिन बाद मुख्य आरोपी का एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में आरोपी एक मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। वहीं पुलिस अब वीडियो की भी जांच में जुट गई है। बता दे की दो मई की रात अमन खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सुफियान और समीर बाइक पर वहां पहुंचे। दोनों अमन को बातचीत के बहाने घर से कुछ दूरी पर ले गए। सुफियान ने तमंचा निकालकर बेहद करीब से अमन की कनपटी पर गोली मार दी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर पहले समीर को हिरासत में लिया। इसके बाद मुख्य आरोपी सुफियान को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जब हत्या में इस्तेमाल तमंचे की बरामदगी के लिए उसे मौके पर लेकर पहुंची, तभी उसने पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.