हत्या के अभियुक्तों द्वारा गवाह को जान से मारने की धमकी
जमशेदपुर, मई 17 -- जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 143/22 की गवाह तानिया सिंह ने थाना प्रभारी को पत्र लिखकर अभियुक्तों द्वारा दी जा रही धमकी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 मई 2026 को अदालत में गवाही देने के बाद जब वह अपनी चाची मौसम सिंह के घर पहुंची, तो अभियुक्त चन्द्रबली सिंह, शांति सिंह, सुरूचि सिंह व प्रत्यूष सिंह ने उन्हें गालियां दीं और 18 मई को अदालत में उनके खिलाफ गवाही न देने व जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कहा कि इससे पहले उनकी चाची के साथ भी मारपीट व धमकी हुई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- मुकदमा वापस न लेने पर दी पीड़िता को दी धमकी उन्होंने गृह मंत्रालय, मुख्यमंत्री, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को पत्र की प्रतिलिपि भेजी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.