गोरखपुर, दिसम्बर 29 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा पुलिस ने देवरिया जिले के एक अभियुक्त को देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया। आरोपित सार्वजनिक स्थल पर भीड़ को भड़का कर हत्या की साजिश रचने में नामजद है। इस पर देवरिया जिले के एकौना थाना की पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात गुलरिहा पुलिस रामपुर बुजुर्ग नहर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक रामपुर खुर्द लक्ष्य रिसॉर्ट के सामने खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक के पास पहुंची तो वह हड़बड़ा गया, जिस पर पुलिस ने पकड़ लिया। युवक की पहचान शाहपुर क्षेत्र के जंगल मातादीन यासीननगर निवासी मोहम्म...