संभल, मार्च 13 -- क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू में शुक्रवार देर शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब 'हॉरर किलिंग' के चर्चित रुपजहां हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी ग्राम प्रधान को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और महिलाओं ने छीना-झपटी कर हिरासत में लिए गए युवक को छुड़ाने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा, जिसके बाद पुलिस आरोपी के भतीजे को थाने ले जा सकी। पुलिस के अनुसार 19 फरवरी को रुपजहां की उसके पिता और भाई ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में ग्राम प्रधान लेखराज और उसके दो साथियों का नाम साजिशकर्ता के रूप में सामने आया था। शुक्रवार शाम दरोगा प्रमोद कुमार पुलिस टीम के साथ आरोपी प्रधान को पकड़ने गांव पहुंचे, लेकिन पुलिस को देखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.