जहानाबाद, जून 17 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पूर्वी गांधी मैदान में युवक अंकित कुमार की जहर खिलाकर हत्या किए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। बुधवार को मृत युवक के मामा मनराज कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है जिसमें मृतक के पिता मनोज कुमार के अलावा उनकी सौतेली मां और सौतेले भाई को आरोपित किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम कुमार पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को विलंब से मिली। बुधवार की सुबह शव को पटना से लाया लाया गया था। यह भी पढ़ें- किशोर की संदिग्ध मौत, ताऊ पर लगा जहर देने का आरोप पोस्टमार्टम करा परिजन को शव सौंपा गया है। घटना का कारण एक जमीन का मामला बताया गया है। पुलिस पूरे मामले का अनुसंधान कर ...