खगडि़या, जुलाई 10 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर टमटम स्टैंड के निकट गुरुवार की रात्रि बोरा में बंद एक विवाहिता बेहोशी की हालत में बरामद की गई है। विवाहिता की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रहने भगत टोला के मीनाक्षी कुमारी के रूप में की गई है। वही उसका ससुराल कटिहार जिले के मिरचाईबारी बताया जा रहा है। विवाहिता की दो वर्षीया बच्ची के रोने की आवाज जब वहां से गुजर रहे नगर थाना की गश्ती गाड़ी पर तैनात पुलिस बल के जवान व पुलिस पदाधिकारी ने सुना और जब वे लोग वहां पहुंचे तो देखा कि एक बोरा में बेहोशावस्था में एक विवाहिता बंद है। इसके बाद आनन फानन में उसे देर रात्रि ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस ने उसके नैहर वालों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उन्हें सूचना दी। सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। इधर विवाहित...