कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रूरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में हुई हत्या के मुकदमे की गवाह मृतका की बहन की गला घोटकर हत्या का प्रयास किया गया। पीड़िता को गंभीर हालत में परिजनों ने इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया है।मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पिता पुत्र सहित तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की है।रूरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी राजेश सोनकर की पत्नी अनीता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले साल उसकी पुत्री वंदना की गांव के ही शिवम ने चाकू मार कर हत्या कर दी थी। इस मुक़दमें व आरोपित जमानत पर है।इस मुकदमे में उसकी छोटी पुत्री आरती गवाह है। उसका आरोप है कि मुकदमे मे आरोपित शिवम् व उसके परिजन मुकदमें ने सुलह करने का दवाब बना रहे थे। इससे इंकार पर आरोपी शिवम, उसके ...