वाराणसी, अप्रैल 15 -- चौबेपुर (वाराणसी)। गौराकला गांव में शराब के नशे में एक युवक ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साहिल कुमार बीते शनिवार शाम बाजार में सामान लेने गया था। आरोप है कि तभी गांव के ही संकठा राजभर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। आपत्ति जताने पर संकठा ने गला दबा दिया। शोर सुनकर साहिल का बड़ा भाई आशीष कुमार मौके पर पहुंचा। आरोप है कि संकठा, उसके पुत्र आकाश एवं दो अज्ञात ने मिलकर दोनों भाइयों पर रॉड, कड़े और डंडों से हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...