दुमका, जुलाई 12 -- दुमका। दुमका जिला में हुए हत्या के कई मामलों का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस के लिए अबूझ पहेली बनी हुई है। ऐसे मामलों में फोरेंसिक जांच में देरी और शुरुआती लापरवाही के कारण हत्या की घटना अनसुलझी बनकर रह गई है। दुमका जिला में हत्या के ऐसे पांच मामले में है, जिनकी पुलिस ने अब तक न तो शव की शिनाख्त कर पाई और न ही हत्यारे को खोज पाई है। कई शवों की शिनाख्त भी हो गई है तो पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है। कई हत्या कांड में पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन भी किया था, पर लंबे अंतराल के बावजूद पुलिस के हाथ अब तक खाली है। कई हत्या कांड के फाइल को पुलिस ने तो बंद भी कर दिया है। जानकारी के अनुसार दो महिला सहित तीन लोगों के शवों की पहचान दो माह के बाद भी नहीं हो पाई है। अज्ञात शवों को 72 घंटे तक दुमका के शीतगृह में रख...