रायबरेली, मार्च 17 -- रायबरेली, संवाददाता। जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में प्रशासन ने दस दिन बाद कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत किए जाने के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। मंगलवार को नायब तहसीलदार और पुलिस बल की मौजूदगी में कब्र खोदी गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। मोहानगंज थानाक्षेत्र के शुक्लापुर मजरे फूला गांव की रहने वाली रुखसाना की शादी करीब 15 साल पहले अकील से हुई थी। दोनों की एक 10 वर्षीय बेटी भी है। रुखसाना के भाई इम्तियाज अहमद, जो शिवरतनगंज के पूरे हिरई मजरे खरगपुर गांव के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी बहन अक्सर बीमार रहती थी और उसका इलाज चल रहा था। सात और आठ मार्च की रात के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी...