हत्या की अफवाह पर दौड़ी पुलिस
अलीगढ़, अप्रैल 4 -- अकराबाद। थाना क्षेत्र के गांव जिरौली हीरासिंह निवासी एक विवाहिता के लापता होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों के अनुसार 21 फरवरी को चौकी में दी गई तहरीर में बताया गया था कि 30 वर्षीय विवाहिता घर से कहीं चली गई है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। महिला के पति शारीरिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं और उनके दो छोटे बच्चे हैं। गुरुवार को ससुराल पक्ष को फोन पर सूचना मिली कि महिला को किसी रिश्तेदारी में देखे जाने की बात कही गई। वहीं शुक्रवार को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि विवाहिता की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है, जिससे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.