मुजफ्फरपुर, मई 8 -- बोचहा। बाजितपुर मझौली गांव में विवाहिता की हत्या कर रातों-रात शव जलाकर साक्ष्य मिटाने मामले में फरार चल रहे नामजद उदय राम, उसके दो भाई हृदय राम व विजय राम को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। विदित हो कि मनकीगढ़, हथौड़ी थाना निवासी सीमा देवी ने थाने में आवेदन देकर बताया था कि शादी के बाद औलाद नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के पिता का आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। रातों-रात लाश को गायब कर दिया और जला दिया। यह भी पढ़ें- भव की हत्या मामले में उपप्रमुख व छोटे भाई को जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...