हाथरस, मार्च 23 -- आगरा अलीगढ़ न्यू हाईवे पर करवन नदी में गांव विश्नूदास के लापता युवक का शव क्षत विक्षिप्त अवस्था में पिछले दिनों मिला था। प्रधान व उसके बेटे के अलावा दो भतीजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। सोमवार को पुलिस ने करवन नदी में मृतक के मोबाइल फोन की तलाश कराई। वहीं परिजनों ने अल्टीमेटम दिया है यदि मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। कस्बा मुरसान क्षेत्र के गांव विश्नूदास के लापता युवक का शव दो दिन पहले करवन नदी में मिला। मृतक रितेश उर्फ छोटू 13 मार्च से लापता था। जिसकी तलाश में परिवार के लोगों ने मुरसान थाने में गुमशुजी दर्ज कराई थी। परिवार के लोगों ने बताया कि इस मामले में गांव के ही रहने वाले कुछ युवक छोटू उर्फ रितेश को बुला कर ले गए थे। उसके बाद वह वापस घर पर नहीं लौटा था। व...