सासाराम, दिसम्बर 15 -- रोहतास। नगर पंचायत बाजार से सोमवार देर शाम पुलिस ने उमेश पासवान की निर्मम हत्या के मुख्य आरोपी बभनतालाब निवासी उपेंद्र यादव को गिरफ्तार की है। बताया जाता है कि गत 15 सितंबर को रोहतास के बौलिया घाट में पत्थरों को कूचकर उमेश की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपित सुंदरगंज में मकान बनाकर कर सपरिवार रहता था। लेकिन, एक साल से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित रोहतास बाजार आया है। चौरंगी से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...