रायबरेली, जून 8 -- महराजगंज,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का बीते शनिवार को ससुराल में सदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पत्नी, सास, ससुर व साली पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। रविवार पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो नाराज परिजन शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ व कोतवाली पुलिस ने शव रखकर प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। क्षेत्र के ओनई जंगल गांव के रहने वाले 24 वर्षीय बृजेश कुमार अपनी ससुराल गोलहा गांव में ही रहकर टेंट का व्यवसाय करता था। यह भी पढ़ें- ससुराल में संदिग्ध मौत, शव घर पहुंचते ही परिजनों ने किया हंगामा, चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज बीते शनिवार को युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फा...