हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किये जाने की मांग लेकर सड़क पर उतरे लोग
हरदोई, मई 17 -- अतरौली, संवाददाता । अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पिरनखेड़ा निवासी एक युवक का सीतापुर के थाना क्षेत्र संदना में शव पाये जाने को लेकर हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों के साथ एक सैकड़ा लोग रविवार को अतरौली सण्डीला रोड पर पिरनखेड़ा के पड़ोसी गांव जगसरा के पास सड़क पर उतर आये। लोगों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए हंगामा काटा। रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपियों को तुरन्त गिरफ्तार किये जाने की मांग करते हुए नारेबाजी किया। सड़क पर आधा घंटा तक बवाल होने से आम यात्री परेशान हुए।
प्रदर्शन का कारण अतरौली पुलिस ने पहले शव संदना सीतापुर में पाये जाने की बात कहते हुए वहीं मुकदमा दिखाने की बात कही। लेकिन संदना पुलिस ने शव बरामद करते हुए पोस्टमार्टम कराकर पल्ला छाड़ लिया और गेंद अतरौली थाने के पाले में डाल दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.