पीलीभीत, जुलाई 3 -- पूरनपुर, संवाददाता। घर से गायब हुई विवाहिता का शव नहर में मिलने के मामले में दर्ज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने साक्ष्यों के अभाव में हत्या करने की धारा में दर्ज मुकदमा आत्महत्या के लिए उकसाने में तरमीम कर दिया। पुलिस ने पति सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर मकरंदपुर की रहने वाली रुपिंदर कौर पत्नी जजपीर सिंह का 20 जून को पति से विवाद हो गया था। उसके बाद रुपिंदर कौर घर से गायब हो गईं थीं। 22 जून को रुपिंदर कौर का शव जनपद शाहजंहापुर के थाना बंडा के गांव ररुआ के पास नहर से बरामद हुआ था। उनके पिता बल्देव सिंह निवासी पचपेड़ा की ओर से रुपिंदर कौर के पति जजवीर सिंह, पुत्र रंजीत सिंह, गुरजीत सिंह पुत्र रंजीत सिंह सहित ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मुकदम...