कार्यालय संवाददाता, फरवरी 20 -- यूपी के फतेहपुर में हत्या का बदला लेने के लिए 17 साल पहले हथगाम थाने के पट्टी शाह इलाके में दिनदहाड़े नफीस को मौत के घाट उतारने वाले चार सगे भाइयों समेत 13 लोगों को शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट-2 पूजा विश्वकर्मा की अदालत ने सजा के साथ-साथ सभी दोषियों पर 32-32 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। शासकीय अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पट्टी शाह में 24 नवंबर 2009 को मोहर्रम की सातवीं पर अलम का जुलूस निकल रहा था। शरीफ सेठ अपने भाई नफीस के साथ दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान करीब डेढ़ दर्जन हथियारबंद लोगों ने दोनों पर ताबाड़तोड़ फायरिंग कर दी। नाजुक हालत में घायल भाइयों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने नफीस को मृत घोषित करते हुए शरीफ को कानपुर रेफर कर दिय...