देहरादून, मार्च 25 -- हरिद्वार। थाना पथरी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने आखिरकार पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2025 को गुरनाम पुत्र चरन सिंह निवासी नसीरपुर कला, थाना पथरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जसविंदर पुत्र अर्जुन निवासी नसीरपुर खुर्द समेत अन्य लोगों ने उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में थाना पथरी पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद थानाध्यक्ष पथरी ने पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश तेज कर दी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। लगातार दबिश और सुरागरसी के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.