हाजीपुर, अक्टूबर 4 -- वैशाली जिले में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न थानों की पुलिस ने 28 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह जानकारी एसएसपी शुभांक मिश्रा ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि दहेज हत्या कांड में 03, हत्या के प्रयास कांड में 07, अपहरण कांड में 01, आर्म्स एक्ट कांड में 02, उत्पाद अधिनियम में 12 लोग को गिरफ्तार किया। वही पुलिस ने 04 वारंट एवं 58 कुर्की का निष्पादित किया। अवैध मादक पदार्थ के विरोध छापेमारी कर पुलिस ने 190 लीटर देसी शराब बरामद किया। वही पुलिस ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 36 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक बाइक बरामद किया। -घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...