जहानाबाद, मई 14 -- चोरी किए गए 50 किलो लोहे का प्लेट व टेंपो जब्त अपहृत व गुमशुदा तीन लोगों को पुलिस ने किया बरामद, सात ने किया सरेंडर जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर की गयी छापेमारी में पुलिसकर्मियों ने चौबीस घंटे के भीतर आठ लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें एक हत्या का प्रयास, एक चोरी और एक एससी - एसटी मामले के आरोपित हैं। पुलिसकर्मियों ने एक अपहृता और दो गुमशुदा व्यक्ति को भी बरामद किया है। चोरी करते पकड़े गए एक युवक के साथ टेंपो पर लदे करीब 50 किलो लोहे का प्लेट बरामद किया गया है। शराब के मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गुरुवार को एसपी के हवाले से उक्त जानकारी दी गई। बताया गया है कि पुलिस ने टेहटा के मलाठी गांव के निवासी संजीत यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया। नगर थाने की...