जौनपुर, जून 29 -- गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के आरा गांव में शुक्रवार रात बारात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में सौरभ राजभर की हत्या के मामले में फरार पांचवें आरोपी को भी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले शनिवार को पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बनरहियाबाग के पास से वांछित आरोपी धर्मचन्द्र उर्फ बच्चे पुत्र अच्छेलाल निवासी ग्राम आरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...