सोनभद्र, जनवरी 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज के अमौली गांव में युवक की हुई हत्या का खुलासा करने केलिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली के अमौली गांव में स्थित नहर में एक युवक का मफलर से पैर बंधा शव मिला था। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। टीम हत्या के वास्तविक कारणों की जांच भी करेगी और यह भी पता करेगी कि हत्या कब हुई थी। इसे लेकर जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। सीओ ने बताया कि इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.