भागलपुर, दिसम्बर 9 -- विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज में दो दिन पहले लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले का खुलासा पुलिस की टीम ने 48 घंटे के अंदर कर दिया है। इस संदर्भ में नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि दो दिन पहले विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज में कुंदन यादव की हत्या लोहे के रॉड से कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी शंकर छोटू महतो उर्फ सत्यम कुमार को मुंगेर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना में प्रयुक्त लोहे के रॉड और खून से सना गमछा बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...