गया, मई 6 -- छकरबंधा थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 में टोला सेविका नियुक्ति विवाद को लेकर हुई सतेंद्र सिंह भोक्ता की हत्या के मामले में फरार चल रहे छठे आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष शमशेर आलम ने बताया कि लुटुआ थाना क्षेत्र के मंझियामा गांव निवासी राहुल सिंह भोक्ता लंबे समय से फरार था। 12 मार्च को उसके घर पर न्यायालय से जारी इस्तिहार ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया गया था। कुर्की वारंट जारी होने के बाद आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पहले ही पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...