नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। क्राइम ब्रांच ने सरिता विहार इलाके में कहासुनी के बाद एक शख्स की चाकू से हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सरिता विहार निवासी अटोनू हल्दर करीब ढाई साल से फरार था। उसके खिलाफ पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 15 सितंबर 2023 को राजू पात्रा समेत आठ आरोपियों के साथ मिलकर एक शख्स की हत्या कर दी थी। इस मामले में छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अटोनू फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...