बेगुसराय, मई 13 -- बीहट, निज संवाददाता। हत्या मामले के आरोपी को एफसीआई थाना पुलिस ने बनारस से धर दबोचा। बीहट नगर परिषद के वार्ड 27 खेमकरणपुर टोला निवासी राजू पासवान का पुत्र छोटू कुमार का शव बीहटनगर परिषद के वार्ड 21 स्थित रेलवे यार्ड से गत 2 मई को बरामद किया गया था। छोटू की मां मानों देवी ने अपने ही मुहल्ले के धानुक पासवान के पुत्र छोटू पासवान पर धरेलू विवाद के चलते अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मामले की तस्दीक स्वयं कर रहे थे। आरोपी के कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी को बनारस जाकर बनारस की पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया। मृतक छोटू के भाई गोलू ने बताया कि राजमिस्त्री का कार्य करने के लिए 1 मई को उसका भाई षर से निकला। देर शाम तक षर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई। 2 म...