बगहा, जनवरी 11 -- चौतरवा। बथवरिया थाना की पुलिस ने हत्या कांड के अभियुक्त को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष अनुपम कुमार राय ने बताया की कांड संख्या 109/25 के अभियुक्त दीपक राम को भैरोगंज थाना क्षेत्र के त्रिभुवनी गांव से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया की उक्त व्यक्ति बिशुनपुरवा में एक महिला की हुई हत्या में संलिप्त था और पुलिस के डर से छुप छुप कर रह रहा था।उन्होंने बताया की महिला के हत्या में शामिल दो अन्य लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।आगे भी पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुड़ी हुई है।ताकि हत्या कांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित किया जा सके।थानाध्यक्ष ने बताया की अभियुक्त के गिरफ्तारी में एसआई मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

हिंदी हि...